अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गंभीर रूप से घायल साथी को कि अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर
जलेसर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पुरदिलनगर से सिकंदराराऊ आ रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जुनेद पुत्र अकरम निवासी पुरदिलनगर व आसिफ पुत्र भूरे खां निवासी फिरोजाबाद के साथ बाइक पर सवार होकर पुरदिलनगर से सिकंदराराऊ की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे आसिफ उम्र 24 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया तथा जुनैद को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


एक टिप्पणी भेजें