यातायात माह” के तहत राजकमल पब्लिक स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरुक  

 “यातायात माह” के तहत राजकमल पब्लिक स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरुक

 

सिकंदराराऊ

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा “यातायात माह” के तहत राजकमल पब्लिक स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को जागरुक किया। 

 पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ब्रहम सिंह द्वारा “यातायात माह” के तहत नगर के राजकमल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के बच्चों एवं स्टॉफ को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । इस दौरान उपस्थित छात्र व छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ को बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं। जिसमें लोगों की जान चली जाती है। इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है । 

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे । इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को पैम्फलेट्स वितरित किये गये । जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है तथा सभी से इस यातायात माह को सफल बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की गयी ।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2