अपर पुलिस अधीक्षक ने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु कस्बा सिकन्द्राराऊ में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करके लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
शनिवार की देर शाम को को अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना सिकन्द्राराऊ के कस्बा सिकन्द्राराऊ में मुख्य बाजारों, स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गस्त के दौरान निरीक्षक अपराध सुरेश बाबू आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल गस्त के दौरान दुकानदारों व व्यापारियों, स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी की गई । इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दुकानदारों, व्यापारी बन्धुओं से अपनी-अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों के सामने साफ-सफाई रखने एवं रोड पर दोपहिया या चार पहिया वाहनों को न खडा करने तथा आने वाले ग्राहकों को भी इस सम्बन्ध में अवगत कराने हेतु बताया गया। जिससे कि वाहनों के रोड पर खडा करने से उत्पन्न होने वाली जाम की स्थिति से बचा जा सके । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भीड़-भाड़ वाली जगह, मार्केट आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें