सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीएलओ द्वारा जमा की गई विलोपन तथा परिवर्धन सूची के विपरीत मतदाता सूची तैयार किए जाने के संबंध में  सभासद ने एसडीएम से की शिकायत , जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग

 बीएलओ द्वारा जमा की गई विलोपन तथा परिवर्धन सूची के विपरीत मतदाता सूची तैयार किए जाने के संबंध में  सभासद ने एसडीएम से की शिकायत , जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग

सिकंदराराऊ


 बीएलओ द्वारा जमा की गई विलोपन तथा परिवर्धन सूची के विपरीत मतदाता सूची तैयार किए जाने के संबंध में नगर पालिका के वार्ड संख्या 21 के सभासद मोहम्मद सगीर कुरैशी ने उप जिलाधिकारी से शिकायत की है तथा जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है ताकि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके। 

     नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के वार्ड संख्या 21 के सभासद मोहम्मद सगीर कुरैशी ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वार्ड संख्या 21 भाग 44,45 के दोनो ही वीएलओ द्वारा जो कार्य किया गया था वह दिनांक 07-11-2022 को पूर्ण कार्य कर परिवर्धन व विलोपन तथा संसोधन कि सूची फार्म साक्ष्य सहित तहसील कार्यलय पर जमा कर दी गई थी। वीएलओ हरजीत सिंह भाग सं0 44 द्वारा परिवर्धन फार्म जमा किये 63 व विलोपन 38 तथा संसोधन 5 जमा किये गये थे। लेकिन कार्य जमा की गई सूची के विपरीत होकर आया है। परिवर्धन 63 में से 32 व 31 फार्म परिवर्धन जमा की सूची से वंचित रह गये है। विलोपन 38 में से एक भी विलोपित नहीं हुआ है। भाग संख्या 44 में ही वीएलओ द्वारा जमा की गई सूची से अतिरिक्त 24 परिवर्धन हो कर मतदाता सूची में आ गये है। यह मतदाता वार्ड संख्या 21 के निवासी नहीं है। इसी भाग में वीएलओ द्वारा जमा की गई सूची से अतिरिक्त 44 मतदाता विलोपित हो गये हैं। इसी प्रकार भाग संख्या 45 के वीएलओ रामप्रकाश द्वारा उक्त दिनांक को 70 मतदाता परिवर्धन 33 मतदाता विलोपन और 7 मतदाता संसोधन की सूची पूर्ण कार्य कर फार्म व साक्ष्य सहित तहसील कार्यलय पर जमा कर दी गई थी। इस में से 70 मतदाता जो परिवर्धन वाले थे उनमें से मात्र 40 मतदाता परिवर्धन होकर आये हैं। जबकि 30 मतदाता शेष रह गये हैं। इसी प्रकार वीएलओ द्वारा विलोपन 33 मतदाता साक्ष्य सहित जमा किये गये थे। इसमें से 14 मतदाता विलोपित होकर मतदाता सूची में आये हैं। जबकि 19 मतदाता विलोपित होने से शेष रह गये हैं। इसी भाग 45 में बीएलओ द्वारा जमा की गई सूची से अतिरिक्त 25 मतदाता परिवर्धन होकर मतदाता सूची में आ गये हैं। यह मतदाता वार्ड संख्या 21 के नहीं हैं। इसी प्रकार जो मतदाता पहले से सूची में मौजूद थे ,26 मतदाता वीएलओ द्वारा जमा की सूची से अतरिक्त विलोपित कर दिये गये हैं। इससे इस घिनौने कार्य में किसी न किसी कर्मचारी का सम्मलित होना दर्शाता है।

उन्होंने कहा है कि वार्ड संख्या 21 भाग संख्या 44व 45 के वीएलओ को गुमराह करके दोनों ही भागो में 25-25 मतदाता परिवर्धन कर दिये गये हैं। जबकि यहा मतदाता पूर्व से ही वार्ड संख्या 12 भाग संख्या 43 में मौजूद हैं तथा वार्ड संख्या 18 भाग संख्या 49 की मतदाता सूची में पूर्व से ही मौजूद हैं। शिकायत के साथ विलोपित फार्म व साक्ष्य सलग्न हैं।

सभासद द्वारा मांग की गई है कि उक्त प्रकरण कि गहनता से जाँच कराई जाये जो भी दोषी पाया जाये उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाये। जिससे चुनाव शान्तिपूर्वक व निष्पक्ष हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...