सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दूल्हे के साथ धोखा,दुल्हनिया के रुप में थमा दिया किन्नर,सुहागरात के दिन हुई जानकारी।

 दूल्हे के साथ धोखा,दुल्हनिया के रुप में थमा दिया किन्नर,सुहागरात के दिन हुई जानकारी।


उत्तर प्रदेश के एटा में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है,शादी के सुहागरात के दिन दूल्हे की दुल्हनिया किन्नर निकली, मामला जिले के जैथरा थाना क्षेत्र का है।


उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जैथरा में एक परिवार की शादी की खुशियां पहले ही दिन गम में बदल गईं,सुहागरात पर पति ने अपनी पत्नी का घूंघट उठाया तो उसके होश उड़ गए,पति ने जब उससे वार्ता करने की कोशिश की तो पत्नी ने मना करा दिया,बाद में पति को पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह असल में महिला न होकर किन्नर है,जिसे सुनकर पति होश-ओ-हवास खो बैठा, पीड़ित ने दुल्हनिया एवम् उसके घरवालों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थाना जैथरा के एक कस्बा निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी शादी मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर स्कूल ब्लाक पार्ट-2 शंकरपुर दिल्ली से साथ तय हुई थी, तीन मई को शादी हुई इस दौरान लड़की के घरवालों ने कुछ भी नहीं बताया,तीन मई को बारात लेकर दिल्ली पहुंचे और हंसी-खुशी अगले दिन विदाई होने के बाद दुल्हन को लेकर घर पहुंचे,महिलाओं ने रीति-रिवाज के बाद पीड़ित को सुहागरात के लिए कमरे में भेजा,इस दौरान पीड़ित को पत्नी से बात करने का मौका मिला,इस दौरान पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया,पहले दिन पीड़ित मान गया, अगली रात फिर से पत्नी से संबंध बनाने के प्रयास किया,पत्नी ने मना कर दिया और जो हकीकत बताई उसे सुनकर पीड़ित के होश उड़ गए,पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार करते हुए खुद को किन्नर बताया,पीड़ित को बताया कि उसके घरवालों ने किन्नर होने की बात पीड़ित से छिपाई है,यह बात सुनकर उसके होश उड़ गए, आरोप है कि पांच दिन बाद आरोपी पत्नी, सास, साली, ससुर आएं और जेवरात, रूपये लेकर भाग गए, पीड़ित ने जेवरात, रूपये मांगे. आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया,जान से मारने की धमकी भी दी है,पीड़ित ने लाज लोक की वजह से अब आकर थाना जैथरा में तहरीर दी,पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जब पीड़ित को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी किन्नर है तो उसके होश उड़ गए थे,शादी के पांच दिन तक रात में सो नहीं सका था और रात में करवटें बदलता रहता था,छठवें दिन तक नींद आई तो ससुरालीजन जेवरात, रूपये लेकर भाग गए, पीड़ित का परिवार लड़की को देखने गए थे उस समय भी लड़की पक्ष के लोगों ने कुछ भी नहीं बताया था, पीड़ित भी शादी के लिए राजी हो गया था,सुहागरात के दो दिन बाद हकीकत सामने आने के बाद पीड़ित परेशान रहने लगा था और समाज में बातें न हो उसे लेकर वह चुप रहता था, बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष परेशान कर रहा था जिसके बाद पीड़ित ने यह कदम उठाया है!


*बाइट-धनंजय सिंह कुशवाह(अपर पुलिस अधीक्षक एटा)*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...