सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री राजवीर सिंह राघव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर को होगा विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

 श्री राजवीर सिंह राघव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर को होगा विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

सिकंदराराऊ

स्वर्गीय राजवीर सिंह राघव की पुण्य स्मृति के अवसर पर श्री राजवीर सिंह राघव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 18 नवंबर दिन शुक्रवार को राज आयुर्वैदिक फार्मेसी नगला सरदार कचौरा में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। नेत्र विकार से ग्रस्त मरीजों की सुविधा के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नेत्रों की जांच के साथ दवाएं और ऑपरेशन तक की निशुल्क सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। 

यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राघव ने दी । उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से इस तरह के शिविर आयोजित होते आ रहे हैं। इस बार होने वाले इस आयोजन में पहले दिन मरीजों के पंजीकरण व जांच के बाद उन्हें ऑपरेशन की सहूलियत भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने लोगों इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की है। 

श्री राघव ने कहा कि इस शिविर में ख्याति प्राप्त नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। जिन मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन की स्थिति में होगा, उन्हें वहीं पर भर्ती करके बसों के द्वारा श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय गोवर्धन रोड मथुरा ले जाया जाएगा। जहां उनका कुशल नेत्र सर्जनों द्वारा फैको विधि द्वारा ऑपरेशन होगा। ऑपरेशन के पश्चात बसों के द्वारा ही उन्हें वापस शिविर स्थल पर लाया जाएगा। जहां से उन्हें ऑपरेशन वाली आंख का रखरखाव समझा कर एवं दवाइयां देकर सम्मान विदा किया जाएगा। यह सभी कार्य निशुल्क होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...