एटा।* मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक युवक द्वारा फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया गया है कि 35 वर्षीय सीटू पुत्र नेपाल सिंह निवासी नगला कल्यान थाना मिरहची मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों ने बताया कि उसका उपचार भी चल रहा था। इससे पहले भी सीटू कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। सोमवार को दोपहर 2 बजे सीटू ने घर में लगे टाईरेट में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा उसको फांसी के फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डाक्टर ने सीटू को मृत घोषित कर दिया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें