सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया स्वर्णोदय महोत्सव का शुभारम्भ




हाथरस। 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने स्वर्णोदय महोत्सव का सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पदम नारायण अग्रवाल ने तुलसी का पौधा भेंटकर महामहिम का स्वागत किया। राज्यपाल ने महाविद्यालय के पचास वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्मृति स्तंभ का अनावरण किया। पर्यावरण हित में राज्यपाल ने अशोक के पौध का किया रोपण। राज्यपाल ने महाविद्यालय के पचास वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 

B.A. VIth Semester Media And Journalistic Writing ... Dr. Shalini Sharma, 

B.A. 1st Semester  Indian Classsical Literature & B.A. VIth Semester Literature In Films  And Media Studies .... Prof. Sangeeta Arora  नामक पुस्तकों का विमोचन किया। 

श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  राज्यपाल  श्रीमती आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में स्वर्णोदय महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय कैडिट कोड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। तदुपरान्त  राज्यपाल ने पर्यावरण के हित में वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात उन्होंने महाविद्यालय के पचास वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्मृति स्तंभ का अनावरण किया। सभागार में जाने से पूर्व स्वस्ति वाचन एवं शंखर्ध्वान से उनका स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि महोदया जी के आगमन पर छात्राओं के द्वारा प्रो० मीता कौशल के निर्देशन में वन्देमातरम् व सरस्वती वन्दना का प्रस्तुतीकरण हुआ। वन्दना के दौरान महामहिम राज्यपाल द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पदम नारायण अग्रवाल ने तुलसी का पौधा भेंटकर महामहिम का स्वागत किया। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पदम नारायण अग्रवाल ने महामहिम का परिचय देते हुए महाविद्यालय के प्रारम्भ से वर्तमान समय में की गयी उन्नति का परिचय दिया। इसी क्रम में प्रबन्ध समिति के सचिव प्रदीप कुमार गोयल द्वारा महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और महामहिम से स्ववित्तपोषित स्नातकोत्तर को मान्यता प्रदान करने के सम्बन्ध में सहायता का अनुरोध किया। महाविद्यालय की छात्रा कु० तृप्ति वर्मा द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया व छात्राओं ने महाविद्यालय की विकास यात्रा पर एक नाटक प्रस्तुत किया जिसका निर्देशन डॉ० शालिनी शर्मा द्वारा किया गया।

महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सर्वप्रथम हाथरस में घटित दुर्घटना में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी और इस बात पर जोर दिया कि आज किसी भी सामान्य व्यक्ति को ईश्वर मानकर पूजने के अंधानुकरण से सभी को बचना चाहिए। सामान्य व्यक्ति ईश्वर नहीं होता ऐसे अंधे धर्म का पालन न कर बेटियों की शिक्षा, दिशा निर्देश और उचित संस्कार देकर उनकी उन्नति का प्रयास करना चाहिए। एक ओर  प्रधानमंत्री जी की सभा में श्रोताओं को एकत्र करना पड़ता है परन्तु धर्म के अंधानुकरण में स्वतः भीड़ एकत्र हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से हर प्रान्त में मातृभाषा में कक्षा छः तक शिक्षा की व्यवस्था की है। जनमानस द्वारा सरकारी स्कूलों में शुल्क कम होने के कारण लड़कियों को पढ़ाया जाता है परन्तु लड़को को मंहगे स्कूलों में पढ़ाते है लेकिन कीर्तिमान लड़कियाँ स्थापित करती है। राज्यपाल महोदया ने NAAC के लिए प्रयासरत महाविद्यालयों के लिए यह आवश्यक बताया कि सभी समितियों में छात्राओं को जोड़कर उनकी शिकायत का निवारण किया जाये और प्रबन्ध समिति के लिए आवश्यक है कि नगर के धनी/संभ्रात व्यक्तियों को सम्मिलित कर महाविद्यालय की प्रगति में प्रचुर मात्रा में धन एकत्र किया जाये।

कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुषमा यादव ने सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद दिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त किया हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० शालिनी शर्मा और डॉ० अनामिका सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सासंद अनूप वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी,  पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायिका सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अशीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट,  महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...