एटा।* श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने एसएसपी श्याम नारायण सिंह के साथ शनिवार को अपरान्ह में तहसील जलेसर क्षेत्र के अन्तर्गत एटा-टूण्डला मार्ग, शकरौली मार्ग आदि स्थानों पर भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने इस दौरान बसुंधरा, अवागढ़, जरानी कलां चौकी, इसौली चौराहा आदि स्थानों का निरीक्षण कर उपस्थित थाना प्रभारी को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने एटा-टूण्डला मार्ग पर शिवपुरी मध्य प्रदेश के कावड़ियों से वार्ता कर रूट पर मिलने पर व्यवस्थाओं आदि के संबंध में जानकारी की। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं शासन की मंशानुसार कांवड यात्रा मार्ग पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मार्गों पर बैरीकेटिंग इस प्रकार की जाए कि जनसामान्य को आवागमन में कोई परेशानी न हो। कांवड़ यात्रा को कृष्टिगत विद्युत पोलों पर पॉलिथीन लगवाए तथा खराब विद्युत पोलों को ठीक भी कराया जाए। जहां पर भी ट्रैफिक डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं वहां पर समुचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। कावड़ यात्रा मार्ग पर लगने वाले शिविरों में बेहतर व्यवस्थाएं की जाए तथा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र, सीएचसी पर चिकित्सक मौजूद रहें। कांवड़ यात्रा मार्गों पर पेयजल की व्यवस्था करें, शिविरों में भी साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। कांवड़ यात्रा को कृष्टिगत जनपद में 05 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो यात्रा के दौरान नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर कुशलता की सूचना उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत पीके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वैभव आनन्द, एई पीडब्लूडी, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें