भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन अगसौली चौराहा पर नरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता एवं संचालन डाँ. अबधेश कुमार ने किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन पारसी बौद्ध भी भाई का नारा जन जन तक पहुंचाना है। देश के निर्माण में कवि, साहित्यकार, वैज्ञानिक, पत्रकार, समाजसेवियों की अहम भूमिका होती है।
समारोह में समिति का विस्तार करते हुए संजय खान जिला उपाध्यक्ष हाथरस, अरविन्द बाजपेयी प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव जिलाध्यक्ष कासगंज, रबिबावू बघेल प्रांतीय सचिव व विजेन्द्र जाटव प्रांतीय संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया ।
समारोह मे शायर आतिश सोलंकी, देवा बघेल, डाँ.संजय कुमार, डा. राहुल कुमार, संदीप कुमार, रिंकू यादव, रहीश कुरैशी, नबाब अहमद कुरैशी, मनोज सविता, मोनू कश्यप, रवि ठाकुर, राजकुमार, विजय यादव, उपेन्द्र कुमार, शिवम गुप्ता, आनंद वर्मा, नरेश कश्यप,राकेश यादव एडवोकेट, जयपाल सिंह, पप्पू कुमार, विपिन कुमार, अमन कुमार, हसरूद्दीन, जाकिर, साधना यादव, बेबी, ममता, जमुना आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें