अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह द्वारा बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मैनपुरी के बिछवां थानान्तर्गत ग्राम फकौता निवासी विपिन को गुडगांव से बाइक से आते समय स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने कोतवाली देहात के गांव विरामपुर पुल पर 22 जुलाई की रात 8 हजार रुपए कपड़ों का बैग, मोबाइल फोन लूट लिया था। इस दौरान मारपीट की और गाड़ी में डालकर ले गए, बाद में सेंथरी पुलिस चौकी क्षेत्र में डालकर भाग गए। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम नगला गलू जाने वाले रास्ते से रीतेश पुत्र गिरन्द निवासी जेल रोड, लालपुर थाना कोतवाली नगर, अर्पित पुत्र मुकेश शर्मा निवासी आगरा रोड़ चुंगी, थाना कोतवाली नगर, अनुज पुत्र जितेन्द्र निवासी आगरा रोड़ चुंगी, थाना कोतवाली नगर, प्राांत शर्मा पुत्र बीरु शर्मा निवासी आगरा रोड़ चुंगी, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से 9800 रुपए लूटे गए, एक मोबाइल लूटा गया, दो अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस 315 बोर, दो अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस 12 बोर, स्विफ्ट कार सं-डीएल 1 सीयू 7464 घटना में प्रयुक्त बरामद किए है।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें