अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने विद्यालय भवन से सोलर पैनल चोरी कर ले गए जिसकी रिपोर्ट प्रधानाचार्य द्वारा थाना अलीगंज में दर्ज कराई गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बझेरा अलीगंज से शनिवार की रात्रि सोलर पैनल चोरी कर ले गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय में घुसकर दूसरी मंजिल के गेट का ताला तोड़कर विद्यालय की छत पर स्थापित 11 सोलर पैनल चोरी कर ले गए। इससे पूर्व भी विद्यालय की छत से सोलर पैनल एवं अन्य सामान भी चोरी हो चुका है। थाना पुलिस द्वारा जांच करवाई की जा रही है
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें