एटा।* लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभद्र टिप्पण कर दी। जिससे कांग्रेस नेता भड़क गए। कांग्रेस नेता बुधवार को एकत्रित होकर शहर के आगरा रोड स्थित रश्मिी लोक टाकीज तिराहे पर पहुँचे। यहां पर प्रदर्शन करते हुए अनुराग ठाकुर के पुतले पर कालिख पोती और बाद में उनका पुतला दहन किया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिससे क्षुब्ध होकर कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर भाजपा नेता का पुलता दहन किया हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि मंगलवार को बजट बहस के दौरान भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनकी जाति पूछते हुए कहा था कि जिसे खुद अपनी जाति का नही पता वह व्यक्ति संसद में जातिगत जनगणना की मांग कर रहा हैं, कांग्रेसियों ने कहा कि संवेधानिक पद पर बैठे भाजपा नेता को राहुल गंाधी के खिलाफ इस तरह की ओछी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। इस अवसर पर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिलाअध्यक्ष, नौसाद अली, चंद्रकान्त गांधी, संजीव गुप्ता, अजीत शाक्य, मुशीर खान, पंकज गौतम, ओमप्रकाश सिंह तोमर, मोहम्मद तस्बबूर, जाहिद अब्बास, अशोक यादव, अभिषेक मिश्रा, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें