एटा।* बुधवार को थाना मारहरा क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर काकामई निवासी रामबेटी ने स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने पर रामबेटी के परिजनों को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बुलाकर प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। रामबेटी ने अपने शस्त्र लाईसैंस संख्या 6520 को निरस्त कराया है। डीएम ने कहा कि स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने वाले व्यक्तियों के नाम वर्षों तक जिलाधिकारी कार्यालय में लगे बोर्ड पर देखने को मिलेंगे। परिणामस्वरूप डीएम ने अपने कार्यालय कक्ष में एक बोर्ड लगवाया है, जिसमें पूर्व में स्वेच्छा से अपने शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने वाले लोगों के नाम अंकित कराये गए हैं। जनपद में अभी तक लगभग दो दर्जन से अधिक शस्त्र लाइसैंस निरस्त कराए गए हैं। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, रामबेटी के परिजन राकेश बाबू, शिवम आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें