अलीगंज ।तहसील दस्तावेज लेखक संघ ने तहसीलदार से की शिष्टाचार मुलाकात तथा रखी समस्याएं तहसीलदार ने का सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द कराया जाएगा।
तहसील दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव तथा महामंत्री जितेंद्र नाथ सक्सेना के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी ने तहसीलदार संदीप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की इस संबंध में दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष तथा महामंत्री ने संयुक्त रूप से बताया दस्तावेज साथियों की समस्याओं से तहसीलदार को अवगत कराया तथा उनके द्वारा समस्याओं को सुना गया तथा बिंदु बार चर्चा की गई जिस पर तहसीलदार ने दस्तावेज लेखक संघ को आश्वासन दिया है जो भी कार्य आप लोगों के रुके हुए हैं जल्द ही कराए जाएंगे एक महीने के अंदर सभी कार्य रूटीन पर आ जाएंगे किसी को भी अपने कार्य के लिए तहसील में भटकना नहीं पड़ेगा। संघ के पदाधिकारी ने तहसीलदार के व्यवहार की भूर, भूर प्रशंसा की। इस मौके पर राजेश मोहन सक्सैना, उदयवीर सिंह पाल, विश्वजीत सिंह यादव, रामबीर पाल आदि दस्तावेज लेखक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें