सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को बैठक सम्पन्न कांवड़ यात्रियों की सहायता हेतु लगेगें शिविर, मिलेगी मेडीकल सुबिधा

एटा।*  जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में 22 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराया जाना है, इस हेतु सभी एसडीएम, सीओ एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण सौंपे दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए कावड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु समस्त तैयारी पूर्ण करें। कावड़ यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सड़क किनारे समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए सुविधानुसार सहायता कैम्प लगाए जायेंगे।


डीएम ने कहा कि कावड़ यात्रा को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस बार श्रावण मास में कावड़ यात्रियों के निकलने वालेे रूटों पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वयं भ्रमण कर सड़क की मरम्मत का कार्य शत-शत पूर्ण कराया जाए, अन्यथा की स्थिति में लापरवाही पाए जाने पर पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। समस्त उप जिलाधिकारी अपने तहसील क्षेत्र के थाना प्रभारी, खंड विकास अधिकारी, एसडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर एक बार सुनिश्चित कर लें जिससे कि कावड़ यात्रा के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो, इसके साथ ही शिव मंदिरों एवं रूटों का भी एक बार भ्रमण कर लिया जाए। कावड़ यात्रा के रूटों पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जाए, किसी भी प्रकार की अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि कावड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से समस्त थानों एव प्रमुख शिव मंदिरों आदि स्थानों पर एम्बूलैंस सुविधा रहेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 शिविर स्थलों पर मेडिकल टीम भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही रूटों पर पर्याप्त स्थायी, अस्थायी बैरियर सुविधाजनक रूप से लगाए जाएं। चिन्हित स्थानों पर सहायता शिविर में कांवड़ यात्रियों को पीने के पानी, मेडीकल, प्रकाश सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। कांवड़ यात्रियों के रूट पर यदि कोई मीट की दुकान है, तो दुकान बंद रखी जाए। छुट्टा एवं आवारा पशुओं को नजदीकी गौआश्रय स्थल में पहुंचाने की कार्यवाही की जाए। बैठक में एसएसपी श्याम नारायण सिंह, सीडीओ डॉ0 एके बाजपेयी, सीएमओ डॉ0 यूके त्रिपाठी, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, उप जिलाधिकारी सदर सुश्री भावना विमल, एसडीएम अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी, एसडीएम जलेसर राज कुमार मौर्य, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण, बीडीओ, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...