सावन शुरू होते ही शासन के निर्देशों का पालन करने उतरी अलीगंज पुलिस एक दर्जन से अधिक मीट की दुकानों को करवाया बंद
अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में सावन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 22 जुलाई से लगने वाले सावन माह के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां कर रखी हैं। जिसके चलते अलीगंज पुलिस ने शासन के निर्देशानुसार सावन के मध्यनजर मीट की दुकानों को बंद करवाया है।22 जुलाई से सावन का माह शुरू हो रहा है। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान अलीगंज क्षेत्र से बड़ी संख्या में दूर-दराज के शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेने के लिए कम्पिल महादेव मदिर पहुंचते हैं। पैदल कांवड़ यात्रा के साथ बड़ी संख्या में डाक कांवड़ भी कस्बे से गुजरते हैं। इसे देखते हुए अलीगंज कस्बे में थाना प्रभारी अमित कुमार ने फोर्स के साथ कस्बे में मांस की दुकानों पर जाकर उनको बंद करवाया है साथ ही कहा है कावड़ यात्रा को लेकर यह कार्रवाई की गई है दुकानदारों को इसके बारे में जानकारी भी दी गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें