एटा। मुख्यमंत्री एवं शासन के निर्देश के अनुपालन में जनपद में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से निर्धारित रूटों पर सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनपद में लोक निर्माण विभाग के कार्यरत अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा के रूटों पर सड़कों की मरम्मत का कार्य 24 घंटे के अंदर पूर्ण कराया जाए, अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड आदर्श कुमार वर्मा द्वारा टूण्डला-एटा मार्ग के अन्तर्गत एटा शहर में माया पैलेस तिराहा से आगरा चुंगी तक पैच मरम्मत व पॉटहोल्स भराने का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एटा-टूण्डला मार्ग के शेष आबादी भाग वसुन्धरा, मोहनपुर व अवागढ में पॉटहोल्स भरकर गढ्डा मुक्त कराये जाने का कार्य प्रगति में है, जिसे शीघ्र ही मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एटा-टूण्डला मार्ग के अतिरिक्त इसौली जलेसर सिकन्द्राराऊ मार्ग पर पॉटहोल्स भरकर पैच मरम्मत का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है, जो प्रगति पर है। जिसे अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें