राशन कार्ड द्वारा राशन वितरण के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किए जाने के बाद आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट अपडेट कराने के लिए आर्यावर्त बैंक में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है । नगर में इस समय आधार कार्ड अपडेशन का कार्य केवल आर्यावर्त बैंक में ही किया जा रहा है। यही कारण है कि भारी भीड़ जमा हो रही है जिसके चलते पिछले 7 दिन से इस बैंक में लगातार आधार कार्ड ऑपरेशन के लिए धक्का मुक्की हो रही है। मंगलवार को लोगों द्वारा भारी हंगामा किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाई।
बता दें कि राशन वितरण के लिए शासन द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम लागू कर दिया गया है जिसमें परिवार के सदस्यों के फिंगरप्रिंट अटैच किए जा रहे हैं । आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट अपडेट करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों का कहना है कि पहले यह कार्य पोस्ट ऑफिस तथा केनरा बैंक में भी किया जाता था लेकिन अब केवल आर्यावर्त बैंक में ही हो रहा है। एक जगह होने के कारण भारी भीड़ लग रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई कई दिन चक्कर लगाने के बावजूद आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही लोग लाइन में लगे हुए थे। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और धक्का मुक्की शुरू हो गई जिससे बैंकिंग कार्य भी प्रभावित होने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को लाइन में लगाकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें