एटा।* शुक्रवार आर०एस०पब्लिक इण्टर कॉलेज, चॉदपुर खुर्द, एटा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक मद्य निषेध रैली एवं एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें समस्त छात्र छात्राऐं एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। रैली में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं नक्शा मुक्ति से सम्बन्धित स्लोगनों को बोलते हुए रैली आयोजित की गयी। विभाग के ओर से जिला मद्य निषेध अधिकारी एटा भूपेश कुमार उपस्थित रहे संगोष्ठी में इनके द्वारा बताया गया कि आये दिन नशा से बहुत से परिवार बेघर हो रहे है तथा नशे के कारण बहुत सी सड़क दुर्घटनायें भी घटित हो रही है नशे से मनुष्य की सोचने समझने की शक्ति क्षीर्ण होती चली जाती है। कार्यक्रम के बीच-बीच में मद्य निषेध साहित्य का वितरण किया गया एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ भी ग्रहण करायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार, अरूण कुमार स०अ०, अशोक कुमार स०अ०, अरविन्द सिंह स०अ० एवं संदीप कुमार स०अ० आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें