अलीगंज।* थाना जसरथपुर में कूलर सही करते समय अचानक कूलर में करंट उतर आया जिससे युवक को करंट लग गया। आनन-फ़ानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जसरथपुर के गेसिंगपुर निवासी 35 वर्षीय बबलू पुत्र फूला कूलर सही कर रहा था उसी समय 7 वर्षीय फैजान खेलते खेलते कूलर के नजदीक आ गया जिससे फैजान को हल्का करंट का झटका लग गया। जिसको बचाते समय बबलू करंट की चपेट में आ गया जिसको आनन-फ़ानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक बबलू को ले आये। इस दुखद घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें