एटा।* थाना अलीगंज पुलिस द्वारा कूटरचित तरीके से दस्तावेज बनाने वाले दो आरोपियों को फर्जी दस्तावेज सहित गिरफ्तार किये गये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कूटरचित तरीके से दस्तावेज बनाने वाले दो आरोपी अंकित गुप्ता उर्फ रोहित पुत्र गुड्डू गुप्ता निवासी मोहल्ला सुमेरचन्द थाना अलीगंज और अंकित यादव पुत्र वीरपाल सिंह निवासी नगला नया थाना जसरथपुर को फर्जी दस्तावेज सात फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, एक प्रिन्टर व एक सीपीयू सहित राजस्व निरीक्षक ओमनमो नारायण एसआई लालवहादुर सिंह, कांस्टेबल सागर मलिक और कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह द्वारा गिरफ्तार किये गये है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें