गांव गिनौली किशनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके वालों ने लगाया ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होते ही तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । ससुरालीजन घटनास्थल से फरार हो गए ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पप्पू सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह निवासी गांव पहाड़ीपुर थाना बरला अलीगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि अपनी पुत्री रश्मि का विवाह कल्याण उर्फ कालू पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव गिनौली किशनपुर थाना सिकंद्राराऊ के साथ 22 फरवरी 2018 को हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न किया था।शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन रश्मि को परेशान करने लगे एवं अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। अतिरिक्त दहेज की मांग में रश्मि और उसके पिता से एक जंजीर और भैंस की मांग भी की गई।लड़की रश्मि के पिता ने ससुरालीजन से परेशान होकर 4 वर्ष पूर्व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। जो कि अलीगढ़ न्यायालय में विचाराधीन है । आपसी सहमति से पप्पू सिंह ने पुत्री रश्मि को उसके ससुराल भेज दिया। 18 दिन पूर्व रश्मि ने एक पुत्र को जन्म दिया था। कल्याण सिंह उर्फ कालू एवं उसके परिजनों ने दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर रश्मि की हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें