सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हेपेटाइटिस दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, दी जानकारी

एटा।* विश्व हैपेटाईटिस दिवस मनाये जाने के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के समस्त कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों एवं जनपद के समस्त सामु० स्वा०केन्द्र  प्रा०स्वा० केन्द्रों के अधीक्षकों प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों डी०पी०एम०यू० यूनिट के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अनेक स्वास्थ्य कर्मियों (अर्बन की समस्त ए०एन०एम० एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मीगण) के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में डा० चेतन्य चौहान, चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय एटा एवं डा० रामसिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय वायरल हैपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के द्वारा समस्त प्रतिभागियों को हैपेटाइटिस बीमारी के बारे में लक्षणों, स्क्रीनिंग, उपचार एवं फालोअप के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्य रूप से हैपेटाइटिस बी एवं सी के बारे में चर्चा करते हुए समय से बीमारी की पहचान, उपचार एवं फालोअप पर विशेष रूप से बताया गया।

राष्ट्रीय वायरल हैपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व शत्प्रतिशत जॉच किया जाना है। समस्त हाईरिस्क समूहों एवं क्षेत्रों में स्क्रीनिंग कैम्प लगाकर सर्दिग्ध मरीजों की पहचान की जानी है। विशेष रूप से पूरे वर्ष में ऐसे दो कैम्प जिला कारागार एवं चार कैम्प अन्य हाईरिस्क समूहों क्षेत्रों में आयोजित किये जाने है। स्क्रीनिंग में पॉजिटिव पाये गये समस्त मरीजों को अन्य जाँचों एवं इलाज हेतु ट्रीटमेन्ट सेन्टर (जिला अस्पताल) एवं मॉडल ट्रीटमेन्ट सेन्टर (मेडिकल कालेज) पर सन्दर्भित किया जायेगा। गोष्ठी में डा० सुधीर मोहन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० सर्वेश कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० सतीश चन्द्र नागर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० गौरव यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...