रेलवे संपर्क संख्या 284 /सी (किलोमीटर 283/ 3- 4) मियां नगला से वस्तोई फाटक पर मशीन द्वारा अनुरक्षण हेतु सड़क यातायात रोकने के संबंध में सी सेक्शन इंजीनियर द्वारा पुलिस अधीक्षक हाथरस को अवगत कराया गया है तथा 24 जुलाई को सुबह 6:00 से शाम 18:00 तक पुलिस बल उपलब्ध कराने की आग्रह किया है।
सी सेक्शन इंजीनियर हाथरस सिटी आलोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक हाथरस को लेकर पत्र में कहा है कि रेलवे संपर्क संख्या 284 /सी( किलोमीटर 283 /3-4) मियां नगला से बस्तोई फाटक पर मशीन द्वारा अनुरक्षण कार्य दिनांक 24.7.2024 को सुबह 6:00 से शाम 18:00 बजे तक कराया जाना है। यह समपार दिनांक 24.7 .2024 को सुबह 6:00 बजे से शाम 18:00 बजे तक 12 घंटे के लिए निरंतर कार्य करने हेतु सड़क वाहनों के लिए बंद रहेगा। संरक्षण की दृष्टि से यह कार्य करना अति आवश्यक है। सड़क वाहनों के को नियंत्रित करने हेतु इस समपार पर पुलिस बल भेजना सुनिश्चित किया जाए।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें