अलीगंज।* अलीगंज के मोहल्ला मेवातियान निवासी 59 वर्षीय साबिर खां पुत्र मुंशी खां पुलिस कार्यालय में उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात थे और उन्हें कैंसर था। वे पुलिस लाइन स्थित बंगलादेश कालोनी में निवास करते थे। वे एटा में करीब 20 साल से पुलिस में नौकरी कर रहे थे, वे 85 वैच के पुलिसकर्मी थे। 4-5 साल से वे ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को सुबह 6ः30 बजे साबिर खां की मौत हो गई।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें