एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अलग-अलग थानों की पुलिस द्वारा दस वारंटियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपितों का चालान कर जेल भेजा गया है।
जलेसर कोतवाली पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए धरपकड़ अभियान के अंतर्गत 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी डॉक्टर सुधीर राघव ने बताया कि मनोज कुमार, स्वाति लाल, कैलाश चंद्र, दिनेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, जयपाल सिंह, छोटेलाल, रवि कुमार, मेहरुन्निसा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर मिरहची थाना पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे मानवेन्द्र पुत्र वेदराम सिंह निवासी बढौली को मिरहची कस्बा स्थित चौराहा से गिरफ्तार किया है। इधर बागवाला थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जानलेवा हमले के आरोपित उमेश कुमार पुत्र स्व. महेन्द्रपाल सिंह निवासी बागवाला को अलीगंज रोड स्थित नेहचलपुर मोड से बंदी बनाया है। आरोपित द्वारा 23 मार्च को गाली गलौज करते हुए तलवार से हमला किया था।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें