एटा।* मारहरा विकास खंड के ग्राम पिदौरा में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित युवक मंगल दल के अध्यक्ष श्रीकांत सोनू शर्मा ने ग्राम पंचायत पिदौरा के खेल मैदान और जूनियर विद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाकर कई प्रकार के पौधे लगाने का कार्य किया।युवक मंगल दल के अध्यक्ष श्रीकांत सोनू शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत कीड़ा स्थल मैदान में नीम,जामुन, बरगद, नींबू, आम के पौधे लगाए गए हैं और समस्त ग्राम वासियों से पौधे लगाने के लिए अनुरोध किया है साथ ही उनको पौधे लगाने के जागरूक भी किया गया है। समस्त ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई गई। जिससे धरती पर पर्यावरण संतुलन ठीक बना रहे और ऑक्सीजन जैसी समस्या से न जूझना पड़े। इस अवसर पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष श्रीकांत सोनू शर्मा टीम के सदस्य विवेक सक्सेना इरफान,अंकित शर्मा इसरार, कृष्ण गोपाल, शमशाद आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें