भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी के बट्टल में शहीद लांस नायक सुभाष चन्द्र के पार्थिव शरीर पर जनप्रतिनिधिगणों जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी के बट्टल में शहीद लांस नायक सुभाष चन्द्र के पार्थिव शरीर पर जनप्रतिनिधिगणों जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
हाथरस ।
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी के बट्टल में शहीद जनपद हाथरस की तहसील सादाबाद के ग्राम नगला मनी के सात जाट बटालियन के लांस नायक सुभाष चन्द्र का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में दोपहर बाद पूरे राष्ट्रीय सम्मान व धार्मिक परम्परानुसार किया गया। असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में अपने शहीद साथी को मातमी धुन बजाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। घटना की जनकारी होने पर आसपास के लोग व रिश्तेदार घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
सीमा पार से घुसपैठ साजिश, हमले में हाथरस की तहसील सादाबाद के गांव नगला मनी के रहने वाले सुभाष चन्द्र शहीद हो गये। जो सात जाट बटालियन में लांस नायक के पद पर तैनात थे। शहीद का शव उनके पैतृक गांव नगला मनी लाया गया। उनके पार्थिव शरीर के साथ जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद बटालियन के जवानों की टुकड़ी ने वाहन से शहीद के तिरंगे में लिपटे शव को कांधा देकर उतारा। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में शहीद के गांव और आसपास के क्षेत्रों से भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ में शहीद के परिजन, नाते रिश्तेदार, मित्र और परिचित भी शामिल रहे। सभी ने तिरंगे में लिपटे हुए शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सासंद अनूप वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, सासंद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख सहपऊ, जिलाधिकारी आशीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी सादाबाद, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी, तहसीलदार, सीओ सादाबाद सहित उपस्थित अन्य सभी ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। जिसका साक्षी पूरा क्षेत्र बना। सभी ने शहीद सुभाष चन्द्र को अश्रुपूरित नेत्रों से विदा किया।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें