एटा।* ऑपरेशन मुस्कान के तहत, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अपनी ननिहाल से अपने माता–पिता से बिछड़े मानसिक रुप से कमजोर 14 वर्षीय किशोर को सकुशल परिजनों से मिलाया।थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम मोहनसाती थाना मारहरा निवासी शंकरलाल पुत्र भीमसेन अपनी पत्नी व पुत्र के साथ आज अपनी ससुराल थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत नगला केवल आये थे। उनका पुत्र जो की मानसिक रूप से कमजोर है अचानक घुमते घुमते घर से गायब हो गया। सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बच्चे को खोजने के प्रयास शुरू किए गए, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तीन घन्टे अंदर उक्त बालक को सकुशल बरामद कर उसके माता–पिता के सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें