एटा।* शासन के निर्देश के क्रम में “एक पेड़ मां के नाम“ की थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन जनपदभर में लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को मेडीकल कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, मेडीकल कॉलेज की प्राचार्या डा. रजनी पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे रोपित किये। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर जनपद में 30 लाख से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला था, जिसे जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जा रहा है।
डीएम ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, हमें ऑक्सीजन पेड़ों के माध्यम से ही मिलती है। इसलिए वातावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध रखने के लिए हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। प्रधानमंत्री के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम“ लगाते हुए पेड़ की देखभाल अवश्य करें। पौधों की सुरक्षा अतिआवश्यक है, पौधों में समय से पानी दिया जाए। पेड़ों से हमें आक्सीजन के साथ-साथ तरह-तरह के फल भी मिलते हैं, साथ ही छाया भी हमें पेड़ों के माध्यम से मिलती है। भूमि के अंदर पानी को रोकने में पेड़ों की बड़ी भूमिका है। इस अवसर एसएसपी श्याम नारायण सिंह, मेडीकल कॉलेज की प्राचार्या डा. रजनी पटेल, सीएमएस डा. एस. चन्द्रा सहित अन्य अधिकारीगण, चिकित्सक आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें