एटा।* मारहरा विकास खण्ड क्षेत्र की समस्त गौ शालाओं और क्षेत्र मे घूम रहे निराश्रित गौवंश को अच्छी चिकित्सा मुहैया कराने के संबंध में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा ने ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कौशल को ज्ञापन दिया।
वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि रोड़ पर घूमने के कारण वाहनों की चपेट में आ जाने से निराश्रित गौवंश चोटिल हो जाते हैं। जिनको तत्काल चिकित्सा मुहैया कराना अति आवश्यक होता है। प्रतिदिन सभी गौशालाओं में पशु चिकित्सा अधिकारी और उनकी टीम से गौशाला में विजिट करने की मांग की गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कौशल ने गौवंशों को अच्छी चिकित्सा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर गौरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा, गौ सेवक धीरू यादव, गौ रक्षक गणेश पंडित, मनोज कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें