एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे राजा सक्सैना पुत्र राजीव सक्सैना निवासी आवास विकास कालौनी को जिला सरकारी अस्पताल के सामने से प्रभारी निरीक्षक अरुण पवाँर, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल आकाश द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें