अलीगंज!अलीगंज में मुस्लिम भाइयो ने अलम का जुलूस निकाला गया रविवार को जुलूसों में अकीदतमंदों की काफी भीड़ रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अलम का जुलूस मोहल्ला काजी से शुरू हुआ और धीरे धीरे कई मार्गो से होकर गुजर रहा था। जुलूस में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके कुनबे के 72 साथियों को शहादत को याद किया गया। या हुसैन या अली की सदाएं बुलंद कर शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस का सिलसिला शुरू होकर देर रात्रि तक जारी रहा। नगर के टपकन टोला गाँधी मूर्ति चौराहा तहसील रोड़ आदि मार्गो से होकर पुनः मोहल्ला काजी में समापन हुआ। वही जगह जगह पुलिस प्रसासन की कड़ी व्यवस्था रही। हसन व हुसेन की याद में मुस्लिम युवकों ने तरह तरह के कोतूहल करतब दिखाए। जगह जगह गर्मी की उमस को लेकर जलपान की व्यवस्था भी गयी।क्षेत्राधिकारी शुधांशु शेखर थाना प्रभारी अमित कुमार तोमर व पुलिस फोर्स सहित युवा बसपा नेता जुनैद मियां अली मियां अफजाल खान तारिक लंडन मियां हनीफ अफसर हुसैन खा अनवर उस्ताद मुजम्मिल खान सानू अली शमशाद अली नवेश अली नदीम अली, जमीर नियाजी, छोटेलाल अहमद खान, ताहिर नियाजी, असलम नियाज़ी आशू नियाजी इमरान अली इंतजार नियाजी सलमान फरहान अली गुलजार नियाजी, प्यारे बाबू आदि लोगों मौजूद रहे ।@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें