हसायन थाना क्षेत्र में रति का नगला औद्योगिक क्षेत्र मैं हाथरस रोड पर एक प्राइवेट बस रविवार की सुबह पलट कर खाई में गिर गई जिससे डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
रविवार की सुबह एक प्राइवेट डबल डेकर बस मथुरा से सोरों जा रही थी। यह बस जैसे ही गांव रति के नगला के पास औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची तो बस अचानक सड़क के किनारे खाई में पलट गई जिससे डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए । बस यात्रियों ने बताया कि बस का चालक , परिचालक और हेल्पर मथुरा से ही शराब पीकर बस में सवार हुए थे । बस चालक अनियंत्रित तरीके से बस को चला रहा था। यही वजह रही की बस सड़क के किनारे खाई में पलट गई । सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें