अलीगंज।* थाना अलीगंज में मामला दर्ज कराया गया है कि दबंगई करते हुए गांव के ही निवासी ने मेरी भाभी के साथ अभद्र व्यवहार किया और मेरे भतीजे को चोट पहुंचाई।थाना अलीगंज के ग्राम भरपुरा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र निरोत्तम सिंह ने थाना अलीगंज में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही आलोक पुत्र रामेश्वर व रामेश्वर, धनपाल, अलकेश पुत्र पोखपाल ने 18 जून को रात लगभग 10 बजे मेरा दरवाजा खटखटाया, नीचे रह रही मेरे भाई की पत्नी शिलोचना ने जैसे ही गेट खोला, वैसे ही धनपाल शिलोचना को गलत नियत से पकड कर घर के अन्दर ले आया तभी मेरी पत्नी नीरज व मेरा बेटा अक्षय बौद्ध ऊपर से नीचे उतर कर आये। जिनको रामेश्वर व आलोक ने पकड़ लिया और आलोक ने मेरे वेटे अक्षय बौद्ध के ऊपर ईट से गर्दन पर वार कर दिया। जिससे मेरे बेटे के गर्दन पर गम्भीर चोटे आयी और उसके बाद मेरा बेटा जमीन पर गिर गया। तभी मेरी भतीजी दीक्षा जो यह सब देखकर डर गयी। और जोर-जोर से चिल्लाने लगी, तभी आलोक ने मेरी भतीजी को पकड लिया और अश्लील हरकते करते हुए बोला अगर तुम लोगो ने जो दो बीघा जमीन का बैनामा कराया है उसे वापस कर दो बरना तुम्हारे तीनो वेटों को जान से मार देगे। तभी शोरगुल की आवास सुनकर मेरे गांव के लोग व हमारे परिवार के सभी लोग चीख पुकार की आवाज सुनकर आ गये और गाली गलौज करते हुए भाग गये।
@samachar24news
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें