अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित तीन लोग झुलस गए। जिनको उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।थाना अलीगंज के ग्राम हत्सारी निवासी सुमन पत्नी बबलू व संगीता पत्नी बसंत और ग्राम अमरोली रतनपुर के बादाम सिंह पुत्र नेहाल सिंह खेत पर दोपहर लगभग 2 बजे धान की रोपाई कर रहे थे तभी अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में तीनों लोग आ गए और बुरी तरह से घायल हो गए साथ ही बेहोश हो गए। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवरजनों ने घायलों को बेहोशी की हालत में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें