एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चार ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं।
अवागढ़ पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई को चैकिंग के दौरान 1 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोर मनोज उर्फ नेपाली पुत्र रामदास निवासी मोहल्ला कछपुरा थाना आवागढ़ को जलेसर बायपास रोड के पास से समय करीब 1.35 बजे गिरफ्तार कर लिया। मौके से 4 ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं। जबकि अंधेरे का फायदा उठा कर शादाब, शिवा उर्फ भूरा और पंकज भागने में सफल रहे। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित द्वारा बताया गया कि उसने अपने फरार साथियों साथ मिलकर बरामद ई-रिक्शा को जनपद गाजियाबाद, इटावा तथा नोएडा से चोरी किया था। जिनको वह मौका पाकर बेचने जा रहे थे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें