सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जो मां बाप में देखते हैं खुदा को उन्हीं घर में जश्ने बहारा मिला है...

सिकंदराराऊ। 

भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी हुसैनपुर समाजसेवी हरपाल सिंह यादव के आवास पर घुमक्कण कवि गाफिल स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई तथा संचालन हास्यकवि पंकज पण्डा ने किया।

मुख्य अतिथि के रुप में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के सामने माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी अतिथि, समाजसेवियों कवियों को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित  किया ।

दिल्ली से पधारे कवि सर्जन शीतल ने पढा

 जिस पथ से चलकर आए थे उसी राह पर मुड़ा दिए 

 खुद को तेज समझते थे जो उनके तोता उड़ा दिए 

शायर आतिश सोलंकी कासगंज ने पढ़ा -

जो मां बाप में देखते हैं खुदा को

उन्हीं घर में जश्ने बहारा मिला है...

घुमक्कणकवि गाफिल स्वामी ने पढा

 रख खुशियों की आज जिंदगी 

 करती भोग विलास जिंदगी 

कवि महेश यादव संघर्षी ने पढ़ा-

 दिल की कलम में देखो  चाहत की रोशनाई है 

 मैंने भाई को भाई से  मिलाने की कसम खाई है

हास्य कवि पंकज पण्डा ने पढा

 गूंज रहा है चहूं दिश ओरी नारा जय श्री राम का 

 जो कायर है भक्त नहीं हो सकता है मेरे प्रभु श्री राम का

शायर शिवम अश्क सोरों ने पढ़ा-

 मैं समंदर नहीं  किनारा हूं 

 डूबती कश्तियों का सहारा हूं 

कवि धीरु वर्मा ने पढा

 सफर शब्दों से लिखा तो अर्थ कैसे जाने दूं 

 जीवन प्रेम से बना तो व्यर्थ कैसे जाने दूं 


    काव्य गोष्ठी में देवा बघेल,अखिलेश शास्त्री,डॉ अवधेश कुमार, डॉ राहुल कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, सोनू यादव, मृदुल यादव एडवोकेट, मोहित कुमार कश्यप, सर्वेश कुमार,दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...