*अलीगंज।* अलीगंज कस्बे में परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें सड़कों पर फर्राटा भर रहे बिना फिटनेस स्कूली वाहनों पर सीज की कार्रवाई की गई। ताकि नौनिहालों को खतरे से बचाया जा सके साथ ही अन्य वाहनों के भी चालान की कार्रवाई करते हुए सीज किए गए।
शुक्रवार को एआरटीओ अभिनय चौधरी ने एटा रोड, कायमगंज रोड और मैनपुरी रोड पर संघनन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस के फर्राटा भर रहे स्कूली वाहनों पर चालान की कार्रवाई करते हुए सीज किए गए। जिसमें एआरटीओ अभिनय चौधरी ने पी. डी. एस स्कूल व एस.डी.एस पब्लिक स्कूल के स्कूली वाहनों में फिटनेस ना होने के चलते चालान की कार्रवाई करते हुए सीज किए गए। वही डंपर व ट्रक ओवरलोड व कागजात न होने के कारण चालान की कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने स्कूली वाहन चालकों नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें