एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने शुक्रवार को अपरान्ह में तहसील एटा सदर क्षेत्र के अन्तर्गत आसपुर सकीट मार्ग पर नगला इंदी ग्राम के निकट डीएवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचकर 20 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि 20 जुलाई को डीएवी इण्टर कॉलेज की लगभग 1.7 है0 भूमि पर एक हजार से अधिक पौधे रोपित किए जाने हैं, इसके साथ ही 20 जुलाई को सम्पूर्ण जनपद में 3013237 पौधे शासन के निर्देशानुसार आवंटित लक्ष्य के अनुरूप लगाए जायेंगे। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में कुल 3013237 पौधे रोपित किए जाने हैं, जिसमें से 654050 वन विभाग द्वारा एवं 2359187 अन्य विभागों द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुसार लगाए जायेंगे। इस वर्ष “एक पेड़ मां के नाम“ की थीम पर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाना है, इसके लिए जनभागीदारी बहुत आवश्यक है। सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज, प्रतिष्ठान, गौआश्रय स्थल, तहसील, ब्लाक कार्यालय, अमृत सरोवर, तालाब सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपण अवश्य किया जाए। पौधों की सिंचाई, सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, जिससे कि अधिक से अधिक पौधे सरवाइफ कर सकें। ऐसे स्थानों पर पौधे लगाए जाएं, जहां पौधे सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर डीएफओ सुन्दरेशा, सीडीओ डा0 एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी सकीट फैसल आलम, डीआईओएस इन्द्रजीत सहित अन्य अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें