अलीगंज।* श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर शासन के निर्देश कांवड़ यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत अलीगंज कस्बे में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही है। अलीगंज पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैदल भ्रमण कर फुटपाथों व दुकानों के सामने कर रखे अतिक्रमण को हटवाया गया। वही नॉनवेज विक्रेताओं को यात्रा मार्ग पर नॉनवेज, अंडे न बेचने की हिदायत दी। अतिक्रमणकारियों को पुन: अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ मेले के दृष्टिगत सभी जिलों के डीएम, एसपी को कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए थे जिसके चलते कोतवाली अलीगंज प्रभारी अमित कुमार और सिटी इंचार्ज शिव कुमार ने में पुलिस बल के साथ कंपिल रोड से नगला पड़ाव मे स्थित दुकानों के सामने जो अतिक्रमण कर रहा था उनको हटाया गया। वही मैन मार्केट से गांधी चौराहा और गांधी चौराहे से सारोठ मार्ग पर रेहडी लगाने वाले व दुकानदारों ने दुकान के सामने अतिक्रमण कर रखा था उसको हटाया गया। दुकानदारो को चेतावनी दी कि अब दुकान के सामने अतिक्रमण न फैलाएं। वहीं हथ ठेला और रेहड़ी वालों को भी चेतावनी दी कि वह वेंडर जोन में ही ठेले लगाए। मार्गों पर अतिक्रमण न करें। कांवड़ यात्रा मार्ग पर अंडा विक्रेताओं को भी चेतावनी दी गई है कि वह अंडे की दुकानें कांवड़ यात्रा मार्ग पर न लगाए। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी अमित कुमार अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की लोग अव्यवस्था न फैलाएं। नो एंट्री का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। भारी वाहन कांवड़ यात्रा मार्ग पर नहीं घुस सकेंगे। सभी व्यवस्थाओं में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें