अलीगंज।* अलीगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान जीडी इंटरनेशनल कॉलेज में अध्यापिका के निधन पर दो मिनट का मन धारण कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जीडी इंटरनेशनल कॉलेज की अध्यापिका मंदाकिनी अग्रवाल का बुधवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। अध्यापिका की निधन की खबर सुनते ही छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार की सुबह जीडी इंटरनेशनल स्कूल में धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रधानाचार्य त्रिपुरेश कुमार पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य एस पी सिंह, अध्यापक गण प्रदीप सिंह, दीपक, ललित पाठक, अभय कुमार, अभय दीप, कुलदीप, विकास, राकेश, विजय कुमार, विजय बहादुर, सुमित, अभिषेक, अंकित वरुण शुक्ला, अध्यापिका- नीलम, अंशु, श्रद्धा, रमा, बुशरा, शालिनी, प्रेरणा, शिल्की, अंजना, योगेश, प्रीति, प्राची, रिया ज्योति, छवि, चंद्रलेखा, अल्का, सोनी, अहलम, तनीषा, प्रियांशी, सना, रश्मि आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें