अलीगंज।* अलीगंज क़स्बा क्षेत्र में मोहर्रम के आयोजनों में तीसरे दिन अंसारी बिरादरी का ताजिया जुलूस निकाला गया। ताजिया जुलूस मातमी धुन के साथ अपने परंपरागत रास्तों होता हुआ समाप्त हुआ। अलीगंज कस्बे में बिरादरी का ताजिया जुलूस निकाले गए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिरादरी का ताजिया जुलूस निकाला गया है। इस दौरान जुलूस में अकीदतमंदों की काफी भीड़ रही। कस्बा पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रशासन की पूर्ण सुरक्षा के साथ कूँचादयाम से होते हुए नई सब्जी मंडी, गांधी चौराहा, मैन मार्केट, तहसील चौराहा, गंगा दरवाजा निकाला गया। या हुसैन या अली की सदाएं बुलंद कर शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। हसन व हुसेन की याद में मुस्लिम युवकों ने तरह तरह के कोतूहल करतब दिखाए। जगह जगह गर्मी की उमस को लेकर जलपान की व्यवस्था भी गयी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी शुधांशु शेखर, थाना प्रभारी अमित कुमार तोमर व पुलिस फोर्स सहित युवा बसपा नेता जुनैद मियां, अली मियां, अफजाल खान, तारिक लंडन मियां, हनीफ अफसर, हुसैन खा, अनवर उस्ताद, मुजम्मिल खान, सानू अली शमशाद अली नवेश अली नदीम अली, जमीर नियाजी, छोटेलाल अहमद खान, ताहिर नियाजी, असलम नियाज़ी आशू नियाजी इमरान अली इंतजार नियाजी सलमान फरहान अली गुलजार नियाजी, प्यारे बाबू आदि लोगों मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें