क्षेत्र के गांव नोरथा ईशेपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भाजपा नेता एवं प्रमुख दवा व्यवसायी देवेंद्र सिंह राघव और जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान ने फीता काटकर एवं भागवत आचार्य को पटका पहनाकर किया। आयोजकों ने उनका फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
देवेंद्र सिंह राघव ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जनमानस का कल्याण हो जाता है। भागवत कथा दैविक पुण्य लाभ प्रदान करने के साथ-साथ मनुष्य को निष्काम भक्ति के भाव से जोड़ती है, जिसके चलते मानवता का प्रतिपादन करते हुए मानव जीवन धन्य हो जाता है।
इस अवसर पर अनिल चौहान, जितेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह, संतोष परमार , चंद्रकेश वर्मा , आशीष यादव, राहुल परमार , गौरेश चौहान आदि लोग उपस्थित थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें