बेटे की शादी से पहले ही समधन को लेकर फरार हुआ समधी 10 बच्चों का बाप है आरोपी 7 बच्चों की मां है महिला।
ब्रेकिंग कासगंज/ अशोक शर्मा
एंकर- यूपी के जनपद कासगंज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां। बेटे की शादी तय करने आए एक व्यक्ति को समधन से इश्क हो गया। समधन के घर पर आने जाने के दौरन बातें होने लगी कुछ दिन बाद ही वहसमधन को लेकरगायब हो गया। इसकी जानकारी होने वाली समधी को लगी तो उसके होश उड़ गए। उसने आरोपी के खिलाफ अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली गंजडुंडवारा में मामला दर्ज कराया है। दरअसल पूरा मामला कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र का है यहां दो महा पूर्व दो परिवारों ने अपने बेटे बेटी की शादी का रिश्ता आपस में तय किया था। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता आरोपी शकील के पुत्र से तय हुआ था रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच घर आने जाने के दौरान बातचीत होने लगी बच्चों की शादी होने से पूर्व आरोपी उसकी पत्नी को अगवा कर कहीं ले गया। लड़की की मां के 6 बच्चे हैं और उसने अपनी ननद की एक बेटी को गोद रख लिया था। इसके कुल मिलाकर 7 बच्चे हैं। जबकि आरोपी 10 बच्चों का पिता है। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच बातचीत का दौर चालू हो गया जिसके चलते बच्चों की शादी होने से पूर्व समधी शकील समधन को लेकर रफूचक्कर हो गया।वही पुलिस महिला की तलाश कर में जुटी हुई है।
बाइट- पप्पू, (पीड़ित पति )
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें