सरायगत व विथरा स्थित जनसेवा केन्द्रो का किया निरीक्षण, मचा हड़कंप शिवा जनसेवा केंद्र पर अनियमिताएं पाए जाने पर की चाबी जब्त
अलीगंज।* उपजिला अधिकारी अलीगंज के निर्देशन में जनसेवा केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत आज तीसरे दिन भी जनसेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जनसेवा केंद्र पर अवैध रूप से बनाए जा रहे प्रपत्र की जांच की गई जिस दौरान एक जनसेवा केंद्र पर अनियमिताएं पाए जाने पर चाबी जब्त की साथ ही अन्य जनसेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें जनसेवा केंद्र संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी के निर्देशन में जनसेवा केन्द्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान बिथरा चौराहा एवं सरायगत के स्थित जन सेवा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार अरविंद गौतम और बीडीओ गोपाल गोयल ने जनसेवा केन्द्रो का निरीक्षण किया। जिसमें विथरा स्थित शिवा जनसेवा केंद्र पर कुछ अनियमिताएं पाई गई जिसको लेकर नायब तहसीलदार व बीडीओ गोपाल गोयल ने जनसेवा केंद्र पर ताला लगाते हुए चाबी जब्त कर ली। जन सेवा केदो पर चल रही कार्रवाई से जन सेवा केंद्र संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बीडीओ गोपाल गोयल ने बताया कि अनियमिताएं पाए जाने पर शिवा जनसेवा केंद्र को ताला लगाकर चाबी जब्त की गई है जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें