एटा।* अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच कांबड़िया घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में दाखिल कराया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत गंगनपुर निवासी रोहित (18) पुत्र राजवीर सिंह और संतोष यादव (27) पुत्र कुॅवरपाल सिंह, आदेश कुमार (17) पुत्र मनोज कुमार, भोला (18) पुत्र हुमान सिंह को 21 जुलाई की रात 11 बजे कोतवलाी देहात थाना क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गिरौरा मंदिर के पास मोटरसाईकिलों की टक्कर चारों लोग घायल हो गए। यह चारों की श्रद्धालु कांबड़ भरने के लिए सोरों जा रहे थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के छावरा रनौदस शिवपुरी निवासी देवेन्द्र (30) पुत्र भगवान सिंह कांबड़ लेकर आते समय कोतवाली देहात के आगरा रेाड स्थित नगला जसराम के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसको पुलिस द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें