एटा।* जैथरा थाना क्षेत्र में एक युवक को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है।
घटनाक्रम के अनुसार जैथाना थाना क्षेत्र के गांव बनार निवासी 20 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बाबूराम को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि पहले उसकी झाड फूंक कराई गई लाभ न होने पर अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें