अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में दवाई लेकर वापस अपने गांव लौट रहे बाइक सवाद दंपति व भाभी को ट्रक ने रोंद दिया जिससे राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिलाओं को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छिबरामऊ कन्नौज के नगला महुआ निवासी राज्यपाल पुत्र सर्वेश अपनी पत्नी पूजा और भाभी अरुणा पत्नी सर्वेंद्र को लेकर बाइक पर सवार होकर अपनी ननिहाल भगवानपुर से दवाई लेकर अपने गांव महुआ जा रहा था। तभी अलीगंज बॉर्डर बिछौली भट्ट के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी अलीगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया वहीं महिलाओं की हालत को गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया मीरपुर थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें